दोस्त के पेट में कंप्रेसर से हवा भरने वाले गिरफ्तार
रबूपुरा, सुनील कुमार।आंत फटने के कारण पीड़ित की सर्जरी हुई आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल

रबूपुरा, सुनील कुमार। पुलिस ने निजी कंपनी में दोस्त के साथ पेट में कंप्रेसर से हवा भरने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी अपने गांव भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-29 स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में तीन कर्मचारी जीशान, दिलशाद और समीर निवासी मोहल्ला अली खान उधम सिंह नगर काशीपुर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी हैं। मंगलवार को समीर कंपनी में झुककर झाड़ू लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दिलशाद और जीशान ने उसके गुदा द्वार के पास प्रेसर पाइप से हवा भर दी।
पेट में हवा भरने से रक्तश्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी आंत फटने की जानकारी दी। गंभीर अवस्था में घायल को सर्जरी के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसके पेट की सर्जरी की गई। घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी दिलशाद और जीशान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


