Noida News: सोसाइटी में प्लास्टर का हिस्सा कार पर गिरा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में गुरुवार को एफ टावर

Noida News: सोसाइटी में प्लास्टर का हिस्सा कार पर गिरा

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में गुरुवार को एफ टावर में अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे खड़ी कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कार चालक को चोट नहीं लगी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सोसाइटी में रहने वाले समर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कार एफ टावर के नीचे खड़ी की थी। वह कार में बैठे ही थे कि अचानक ऊपर से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा कार पर आ गिरा। अगर प्लास्टर सीधे उन पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

प्लास्टर गिरने की घटना से लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि सभी टावर की जांच कराकर कमजोर हिस्सों की जल्द मरम्मत कराई जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida News: सोसाइटी में प्लास्टर का हिस्सा कार पर गिरा