ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडापर्थला गोलचक्कर से 200 मीटर पहले मुख्य रास्ता बंद

पर्थला गोलचक्कर से 200 मीटर पहले मुख्य रास्ता बंद

नोएडा। पर्थला गोलचक्कर पर बन रहे सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के कारण रास्ता बंद...

पर्थला गोलचक्कर से 200 मीटर पहले मुख्य रास्ता बंद
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 27 Sep 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। पर्थला गोलचक्कर पर बन रहे सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के कारण रास्ता बंद करने का दायरा बढ़ा दिया गया है। सेक्टर-72 बाबा बालकनाथ मंदिर की ओर से जाते समय करीब 200 मीटर पहले मुख्य रास्ते को बंद कर खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। यह रास्ता करीब छह महीने बंद रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज के लिए पर्थला गोलचक्कर से पहले सेक्टर-72 की ओर मुख्य रास्ते पर काम किया जाना है। इसके लिए सोमवार को होम्स 121 सोसाइटी के सामने से मुख्य रास्ते को बंद कर दिया गया। यहां बेरीकेडिंग लगा वाहनों को सर्विस रोड की ओर भेजा जाना शुरू कर दिया गया है। सर्विस रोड से होते हुए एफएनजी पर छिजारसी की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन जाएंगे। यहां बीच रास्ते में बने यू-टर्न से वाहनों को मोड़ पर्थला गोलचक्कर की ओर भेजा जाएगा। गोलचक्कर से थोड़ा पहले सर्विस रोड पर वाहनों को निकाला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें