ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडापॉड टैक्सी के लिए कंपनी की तलाश जल्द

पॉड टैक्सी के लिए कंपनी की तलाश जल्द

पॉड टैक्सी परियोजना बनाने के लिए कंपनी की तलाश जल्द -इंडियन पोर्ट रेल एंड...

पॉड टैक्सी के लिए कंपनी की तलाश जल्द
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाFri, 22 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है। परियोजना पूरा करने के लिए कंपनी चयनित करने के लिए निविदा (बिड डाक्यूमेंट) और अनुबंध पत्र (कंसेशन एग्रीमेंट) तैयार हो गया है। यमुना प्राधिकरण जल्द ही इसके लिए वैश्विक टेंडर निकालेगा।

यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की है। इसके अलावा पॉड टैक्सी से यीडा के सेक्टरों को भी जोड़ेगा। यमुना प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड से बनवाई है। कंपनी ने 14.6 किलोमीटर की डीपीआर बनाई है। फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के बीच की दूरी 5.5 किलोमीटर है। बाकी दूरी सेक्टरों की है। इस परियोजना को पूरा करने में 882 करोड़ खर्च होंगे। पॉड टैक्सी बिना चालक के दौड़ेगी। डबल कॉरिडोर वाली परियोजना को पूरा करने में एक साल का समय लगेगा। डीपीआर के मुताबिक एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को जोड़ने के साथ ही पॉड टैक्सी यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ेगी। इसमें सेक्टर-21, 28, 29, 32 व सेक्टर-33 शामिल हैं।

यमुना प्राधिकरण ने इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड से बिड डाक्यूमेंट और कंसेशन एग्रीमेंट बनाने के लिए कहा था। कंपनी ने दोनों कागजात तैयार कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों कागजात प्राधिकरण को सौंप दिए हैं। परियोजना को पूरा करने के लिए कंपनी की तलाश की जाएगी। यमुना प्राधिकरण जल्द ही ग्लोबल टेंडर निकालेगा ताकि कंपनी का चयन किया जा सके। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें