Hindi NewsNcr NewsNoida NewsLegal Action Against Woman for Illegally Occupying Property in Greater Noida
महिला पर मकान कब्जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

महिला पर मकान कब्जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला पर आरोप है कि उसने एक खरीदे हुए मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। खरीदार मनीषा सिंह ने दावा किया कि...

Oct 16, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला पर जबरन तरीके से मकान पर कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बीटा दो कोतवाली पुलिस के मुताबिक पार्क व्यू निम्बस दो सोसाइटी में संजीव शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। संजीव शर्मा ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने दिल्ली निवासी महिला मनीषा सिंह से सेक्टर बीटा दो में दो करोड़ बीस लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। महिला ने बाइस लाख रुपये का चेक टोकन मनी के रूप में दे दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद मनीषा उन्हें लेकर दोबारा मकान पर पहुंची तो मकान का ताला तोड़कर कब्जा किया हुआ था। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि जिस महिला ने कब्जा किया, वह मकान की पूर्व विक्रेता नागेश्वरी देवी की बेटी मंजू है। मनीषा ने खरीदार को बताया कि उन्होंने 2024 में नागेश्वरी से मकान खरीदा था। नागेश्वरी पूर्वांचल रायल सोसाइटी में रहती है। मनीषा का कहना है कि मकान की पूरी कीमत का भुगतान करने के बाद कब्जा दिया गया था। जिसका उनके पास वीडियो भी है। मनीषा का कहना है कि पूर्व विक्रेता की बेटी उनसे 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। पुलिस ने भी इस मामले में अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।