यमुना एक्सप्रेसवे से लाइट और तार चोरी
दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 16 एलईडी लाइटें और 60 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया। कंट्रोल रूम के अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह चोरी गुरुवार...

दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी करीब 16 एलईडी लाइटें और बिजली के तार गुरुवार रात चोरी हो गए। कंट्रोल रूम के अधिकारी ने शुक्रवार को इस मामले में दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कंट्रोल रूम के अधिकारी बनवारी लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में नोएडा से आगरा जाने वाली लाइन पर करीब 17 किलोमीटर में लगी 16 हाई मास्क एलईडी लाइटें और 60 मीटर लंबा बिजली का तार गुरुवार की रात चोरी हो गया। शुक्रवार की सुबह कर्मचारियों के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी हुई।
इसके बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो एलईडी लाइटें और तार गायब मिले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




