उड़ान से पहले भूमि खरीद पूरी होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में गंगा को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 15 जून से पहले भूमि खरीद पूरी हो जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने किसानों की 70 प्रतिशत भूमि खरीद ली है और शेष 30 प्रतिशत भूमि भी जल्द खरीदी जाएगी। लिंक एक्सप्रेसवे का डिजाइन तैयार है और इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा गया है।

उड़ान से पहले भूमि खरीद पूरी होगी

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गंगा से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 15 जून से पहले भूमि खरीद पूरी हो जाएगी। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। यमुना प्राधिकरण अब तक किसानों की 70 प्रतिशत भूमि को खरीद चुका है। गंगा को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। इसके लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांवों की भूमि खरीदी जानी है। जमीन खरीद के लिए शासन से 1204 करोड़ के बजट को मंजूरी भी मिल चुकी है। यह लिंक एक्सप्रेसवे स्याना से शुरू होगा और एक्सप्रेसवे पर फिल्म सिटी के पास सेक्टर-21 में आकर मिलेगा।

अधिकारियों के मुताबिक 70 प्रतिशत भूमि को खरीदा जा चुका-शेष 30 प्रतिशत भूमि को 15 जून से पहले खरीद लिया जाएगा। वहीं, लिंक एक्सप्रेसवे का डिजाइन भी हो चुका तैयार, इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा गया है। बता दें कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने से गंगा व यमुना आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे नोएडा एयरपोर्ट समेत केजीपी व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।