24 फैक्टरियों के 203 एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त होंगे
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। एजेंसियों को श्रमिकों द्वारा आंदोलन कर तोड़फोड़ मामले में 1.16 करोड़ के नोटिस भेजे

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। वेतन वृद्धि को लेकर हिंसक प्रदर्शन करने के मामले में श्रम विभाग ने जिले की 24 फैक्टरियों की 203 संविदाकारों (एजेंसी/कांट्रेक्टर) के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर ली है। एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। साथ ही, श्रमिकों को उनके हितों से वंचित रखने पर 1.16 करोड़ जुर्माना के नोटिस भेजे गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि जिन संविदाकारों के श्रमिकों ने आंदोलन में तोड़फोड़ की, उनकी भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किया। साथ ही, श्रमिकों को उनके हितों से वंचित रखा। श्रम विभाग ने इन संविदाकारों के विरुद्ध 1,16,05,067 राशि का श्रमिकों को भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
साथ ही, 24 कंपनियों के इन 203 संविदाकारों के विरूद्ध लाइसेंस के निरस्तीकरण, धनराशि की वसूली एवं फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूमिका संदिग्ध होने के शक में कुछ अन्य संविदाकार को चिह्नित किया जा रहा है, उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


