सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना में श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को श्रमिकों ने प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह श्रमिकों को समझाया। एनाउंसमेंट कर श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। कंपनी प्रबंधन से उनकी बातचीत करवाई। इसके बाद मामला शांत हुआ। सेक्टर ईकोटेक-1 और कासना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कई कंपनियों के श्रमिक अलग-अलग जगह इकट्ठा हुए। इसके बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा किया और नारेबाजी की। श्रमिकों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अनाउंसमेंट कर श्रमिकों को समझाया। उन्हें बताया गया कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक चल रही है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद श्रमिक शांत हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सभी को एक साथ बैठाकर कायदे से समझाया, उन्हें विरोध प्रदर्शन का नफा और नुकसान बताया। उन्हें बताया कि यदि हंगामा किया तो जेल जाना पड़ेगा। भविष्य खराब हो जाएगा। शांतिपूर्वक अपनी मांग रखोगे तो हर समस्या का समाधान होगा। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एसीपी अरविंद सिंह ने शांतिपूर्ण तरीके से श्रमिकों की बातें सुनीं और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। कंपनी प्रबंधन से उनकी बातचीत करवाई। इसके बाद सभी अपने घर चले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


