ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाजितिन प्रसाद ने छात्राओं से संवाद किया

जितिन प्रसाद ने छात्राओं से संवाद किया

शिक्षा मंत्री ने पॉलिटेक्निक की छात्राओं से संवाद किया -कैबिनेट मंत्री कु. मायावती राजकीय...

जितिन प्रसाद ने छात्राओं से संवाद किया
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाFri, 22 Oct 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

प्राविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कुमारी मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बादलपुर में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नए भारत का एक नया मैप तैयार हो रहा है। भारत में क्या कहां हुआ है, कहां प्रगति हो रही है, कहां क्या करना है, यह तय किया जा रहा है। आगे क्या करना है, उसका भी नक्शा तैयार हो रहा है।

मुख्य अतिथि ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा बनाए गए तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। जितिन प्रसाद ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास पर कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के रबूपुरा स्थित आवास पर पहुंचकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देकर बड़ा कार्य है। आने वाले समय में जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना के बाद यह क्षेत्र दिल्ली से भी बेहतर होगा।

स्वर्ण नगरी पार्टी के कैंप कार्यालय में जतिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की तैयारी में लग जाएं। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखकर वह भाजपा का हिस्सा बने हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनाएंगे। बैठक में बिजेंद्र भाटी, देवा भाटी, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, कर्मवीर आर्य, सत्येंद्र नागर, अशोक नागर, रिंकू भाटी, अनीता गौतम, राज नागर, चैनपाल प्रधान, रवि भदौरिया आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें