Noida News: जिम्स में डॉक्टरों ने मारपीट पर विरोध जताया

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में नर्स द्वारा बाहरी लोगों से एक

Noida News: जिम्स में डॉक्टरों ने मारपीट पर विरोध जताया

Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में नर्स द्वारा बाहरी लोगों से एक रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को घटना पर विरोध जताते हुए नर्स और मारपीट करने वालों के खिलाफ संस्थान की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी, ओटी और आइसीयू में सेवाएं जारी रखीं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिम्स के जूनियर डॉ. राहुल के साथ नर्स नीतू चपराना ने 10 अक्टूबर को बाहर से दो-तीन लोगों को बुलवाकर परिसर में मारपीट करवा दी थी। मामले में डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, लेकिन चिकित्सक चाहते हैं कि संस्थान की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने संस्थान प्रबंधन से अपनी तरह से भी केस दर्ज कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया। हालांकि, घटना का संज्ञान लेते हुए नर्स को उसी दिन ही निलंबित किया जा चुका है। मामला दर्ज न होने पर सोमवार को चिकित्सकों ने विरोध जताया। उनकी मांग है कि जब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से लिखित में कार्रवाई नहीं कराई जाती है, तब तक वह अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन भी अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी है कि पीड़ित डॉक्टर की ओर से दर्ज मामले में ऑन ड्यूटी मारपीट की धारा भी नहीं जोड़ी गई, इसलिए दर्ज किए गए मामले को संस्थान के आधार पर दर्ज किया जाए। साथ ही ऑन ड्यूटी मारपीट की धारा भी जोड़ी जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह लोग विरोध जारी रखेंगे। साथ ही चिकित्सीय कार्यों से हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।

पुलिस और संस्थान का पक्ष

---कोट--

तहरीर के आधार पर मामला रविवार को दर्ज कर लिया गया था। जांच की जा रही है। सोमवार को हुआ विरोध अस्पताल का आंतरिक मामला है। उसे प्रबंधन सुलझाने में जुटा है।

-डॉ. रवि शंकर, एसीपी तृतीय

---

डॉक्टरों की मांगों को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र लिख दिया गया है। वहीं, नर्स के खिलाफ घटना के दिन ही निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

-डॉ. बिग्रेडियर राकेश गुप्ता, जिम्स निदेशक

---

विवाद की शुरुआत

डिस्चार्ज समरी पर विवाद हुआ

जानकारी के अनुसार, जिम्स में डिस्चार्ज समरी को लेकर महिला डॉक्टर पल्लवी और एक नर्स के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान डॉक्टर राहुल सिंह ने हस्तक्षेप किया तो उनकी भी नर्स से बहस हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नर्स नीतू ने डॉक्टर राहुल सिंह को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद डॉक्टर राहुल सिंह की तहरीर पर नर्स नीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की आरडीए ने घटना की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराने के साथ लागू कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल लोधी और उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने जिम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से समय पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जिम्स के रेजिडेंट डॉक्टर किस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं?−
वे नर्स और मारपीट करने वालों के खिलाफ संस्थान की ओर से मुकदमा दर्ज कराने तथा मामले में ऑन ड्यूटी मारपीट की धारा जोड़ने की मांग कर रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: जिम्स में डॉक्टरों ने मारपीट पर विरोध जताया