Hindi NewsNcr NewsNoida NewsIPL Auction Shivam Mavi and Harsh Tyagi Set for Bidding in Noida
शिवम-हर्ष नीलामी की दौड़ में शामिल

शिवम-हर्ष नीलामी की दौड़ में शामिल

संक्षेप:

नोएडा के शिवम मावी और हर्ष त्यागी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑक्शन में शामिल किया गया है। शिवम का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है, जबकि हर्ष का 30 लाख रुपये। शिवम ने पहले 32 आईपीएल मैच खेले हैं, जबकि हर्ष अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

Dec 10, 2025 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर के शिवम मावी और हर्ष त्यागी पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में बोली लगेगी। ऑक्शन में शामिल क्रिकेटरों की सूची मंगलवार को जारी की गई। 16 दिसंबर को फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम में खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए अबुधाबी में बोली लगाएंगी। शिवम कई बार आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन हर्ष त्यागी अभी किसी टीम से नहीं खेल पाए हैं। शिवम मावी का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। वहीं, हर्ष त्यागी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये निर्धारित है। शिवम मावी पहले 32 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं हर्ष त्यागी के हिस्से अब तक एक भी मैच नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवम ने भारतीय टीम की ओर से छह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए हैं। शिवम का आईपीएल में 32 मुकाबलों में 30 विकेट झटके हैं। 2018 से वह आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। पिछले साल उनपर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। वहीं इसी साल सितंबर में खेली गई यूपी क्रिकेट लीग में उन्होंने सबसे अधिक 22 विकेट झटके। इसके लिए महज उन्होंने 10 मुकाबले खेले। हर्ष अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वह दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। ध्रुव राजस्थान और भुवनेश्वर बेंगलुरु की टीम में खेलेंगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी ध्रुव जुरेल को राजस्थान रॉयल ने रीटेन किया है। उन्हें 14 करोड़ में रिटेन किया गया है। वह भारतीय टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक शतक भी लगाया था। वह उत्तर प्रदेश घरेलू प्रतियोगिताएं खेलते हैं। भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। वह दो वर्ष से ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं।