International Ethnic Expo-2025 Begins in Greater Noida with Traffic Diversion ग्रेनो में दो दिन रास्ते बदले रहेंगे, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsInternational Ethnic Expo-2025 Begins in Greater Noida with Traffic Diversion

ग्रेनो में दो दिन रास्ते बदले रहेंगे

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर में अंतरराष्ट्रीय एथनिक एक्सपो-2025 का आयोजन 12 और 13 अगस्त को होगा। इस कार्यक्रम में पांच हजार लोग भाग लेंगे। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है, जिससे वाहनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 10 Aug 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
ग्रेनो में दो दिन रास्ते बदले रहेंगे

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। इंडिया एक्सपो सेंटर में अंतरराष्ट्रीय एथनिक एक्सपो-2025 का सोमवार से आगाज होगा। इस कारण यातायात पुलिस ने दो दिन के लिए रूट डायवर्जन किया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में पांच हजार लोग शिरक्त करेंगे। यातायात पुलिस ने गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होकर आईएफएस विलेज गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर होते हुए शारदा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर से ज्ञानफॉर्म अथवा 130 मीटर रोड होकर अपने गन्तव्य की ओर जाने के लिए रूट डायवर्ट किया है। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले व्यक्ति अपने वाहन एक्सपोमार्ट के अंदर पार्क कर कार्यक्रम में जा सकेंगे।

एक्सपो मार्ट में 12 और 13 अगस्त को यह कार्यक्रम होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।