Hindi NewsNcr NewsNoida NewsIndian Coast Guard Sailor Defrauded by Friend Over Loan of 12 Lakhs
दोस्त पर धोखाधड़ी करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

दोस्त पर धोखाधड़ी करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल के नाविक ललित सैनी ने दोस्त मुकुल हरित की मदद के लिए बैंक से 8.40 लाख रुपये का लोन लिया। दोस्त ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। ललित ने पुलिस और न्यायालय का सहारा लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Jan 09, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल के नाविक को दोस्ती निभाना भारी पड़ गया। नाविक ने दोस्त की मदद के लिए अपने नाम पर बैंक से लोन लिया, लेकिन रकम मिलने के बाद दोस्त मुकर गया। आरोप है कि दोस्त ने उसके करीब 12 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में ललित सैनी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय को बताया कि वह भारतीय तटरक्षक बल में नाविक हैं। उनकी दोस्ती एक लॉजिस्टिक कंपनी के निदेशक मुकल हरित से हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगस्त 2022 में मुकुल हरित ने 10 लाख रुपये की व्यवस्था कराने की बात कही। उसने दावा किया कि सिविल स्कोर कम होने के कारण बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा, इसलिए दोस्त से अपने नाम पर लोन लेने की गुजारिश की। पीड़ित के अनुसार भरोसे में आकर उन्होंने बुलंदशहर स्थित एक बैंक से पांच साल के लिए ऑनलाइन 8.40 लाख रुपये का लोन लिया और 21 अक्टूबर 2022 को पूरी राशि आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दी। ललित का कहना है कि रुपये लेते समय आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह चार महीने के भीतर रकम लौटा देगा और लोन की ईएमआई समय पर भरता रहेगा। कुछ समय बाद आरोपी ने जरूरत बताकर दो लाख रुपये और ले लिए। पीड़ित ने तय समय बीतने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुकुल हरित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।