बीते साल के मुकाबले चार गुना अधिक चालकों से छिना गाड़ी चलाने का अधिकार

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में पिछले साल की तुलना में चार गुना अधिक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह निलंबन तीन महीने के लिए है और इसका कारण यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन है, जिसमें क्षमता से अधिक सामान ढोना और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल शामिल है।

बीते साल के मुकाबले चार गुना अधिक चालकों से छिना गाड़ी चलाने का अधिकार

-सबसे अधिक डीएल क्षमता से अधिक सामान ढोने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर निलंबित हुए -यातायात और परिवहन नियमों के उल्लंघन के कारण इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए

निलंबित लाइसेंस की संख्या

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बीते साल के मुकाबले चार गुना से अधिक चालकों से गाड़ी चलाने का अधिकार छीना गया है। यह अधिकार तीन माह के लिए छीना गया है। यातायात और परिवहन नियमों के उल्लंघन के कारण परिवहन विभाग ने इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं। सबसे अधिक ड्राइविंग लाइसेंस वाहन पर क्षमता से अधिक सामान ढोने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने के कारण निलंबित किए गए हैं।

वित्तीय वर्ष के आंकड़े

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 222 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए थे। 2022-2023 में 188, 2023-2024 में 494, 2024-2025 में 488 और 2025-2026 में 1963 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए थे।

निलंबन का कारण

एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण 348 और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण 269 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि इसमें यातायात पुलिस की संस्तुति और परिवहन विभाग की ओर से किए गए चालान के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित की प्रक्रिया शामिल है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की ओर से दी जाने वाली सूची में कई ऐसे चालक होते हैं, जिनकी गाड़ी का पंजीकरण अन्य जिलों का होता है। उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी उन्हीं जिलों में बना होता है। ऐसे में परिवहन विभाग के पास में उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का अधिकार नहीं होता है।

जिले में ड्राइविंग लाइसेंस धारक

-----------

14 लाख ड्राइविंग लाइसेंस धारक है जिले में

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में लगभग 14 लाख ड्राइविंग लाइसेंस धारक हैं। इनमें से कई वाहन मालिक ऐसे हैं, जिनका मोबाइल नंबर परिवहन विभाग में अपडेट नहीं है। वाहन मालिक इस प्रक्रिया को खुद पूरा कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध है। यदि वेबसाइट पर नंबर अपडेट करने में समस्या आती है, तो लोग परिवहन विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

निलंबन के नियम

-----------

अनगिनत बार निलंबित किया जा सकता है ड्राइविंग लाइसेंस

परिवहन विभाग के अनुसार छह नियमों के उल्लंघन में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाता है। इसमें तेज गति में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, नशे में गाड़ी चलाने, गाड़ी पर क्षमता से अधिक सामान ढोने, लाल बत्ती का उल्लंघन और गलत दिशा में वाहन चलाना शामिल है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस अनगिनत बार निलंबित किया जा सकता है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया जाता है। यदि बिना ड्राइविंग लाइसेंस चालक वाहन चलाता पकड़ा जाता है तो उसका चालान किया जाता है।

पिछले पांच वर्षों में निलंबन की संख्या

----------

पांच वर्षों में जिले में निलंबित किए गए ड्राइविंग लाइसेंस-

वर्ष ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन

2021-2022 222

2022-2023 188

2023-2024 494

2024-2025 488

2025-2026 1963

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं?
जिले में बीते साल के मुकाबले चार गुना से अधिक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।