Noida News: इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
Noida News: ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में शनिवार को कंप्यूटर प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। यह पहल मेगमीट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रेमांश फाउंडेशन के सहयोग से की है। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के पुत्र दीपक नागर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Noida News: ग्रेटर नोएडा। खेड़ी भनौता गांव में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में शनिवार को कंप्यूटर प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की यह पहल मेगमीट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के तहत प्रेमांश फाउंडेशन के सहयोग से की है। प्रधानाचार्य संतराम वर्मा ने कहा कि कंप्यूटर प्रयोगशाला से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इससे बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा मजबूत होने के साथ साथ उनके डिजिटल ज्ञान और कौशल का भी विकास विकास होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के पुत्र दीपक नागर रहे। उनके साथ मेगमीट से महाप्रबंधक वेंग जुन, वरिष्ठ प्रबंधक एचआर चेतन शर्मा, वित्त प्रबंधक दीपक रोहिल्ला और प्रेमांश फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. शिखा शुक्ला मौजूद रहीं।


