
टीम ने अवैध रूप से लगे 30 खोखे जब्त किए
स्थानीय पुलिस की मदद ली गई अन्य सेक्टरों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम ने मंगलवार को सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे 30 खोखे का हटाने के साथ उन्हें जब्त कर लिया। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस की मदद से की गई। पुलिस बल की मौजूदगी होने की वजह से किसी ने विरोध नहीं किया। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सेक्टर अल्फा-टू में सड़क किनारे एवं स्थायी दुकानों के सामने अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। अवैध रूप से ठेली पटरी लगने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। इस पर अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम मंगलवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 30 खोखे जब्त कर लिए।

सेक्टर के लोग इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। प्राधिकरण के ओएसडी अर्बन सर्विसेज मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ठेली व खोखे जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अन्य सेक्टरों भी अवैध रूप से लगने वाली ठेली पटरी को हटाने की कार्रवाई की जाए। अभियान चलाकर सर्वेक्षण कराया जाएगा। प्राधिकरण की टीम यह भी पता लगा रही है कि ठेली पटरी लगाने में सेक्टर के कौन लोग मदद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




