अवैध खनन के आरोप में चार के खिलाफ एफआईआर
रबूपुरा में एक किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसान ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मेहंदीपुर गांव के माफिया ने जेसीबी से उसकी कृषि जमीन से मिट्टी खनन की। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

रबूपुरा, संवाददाता। खाली पड़ी जमीन पर अवैध रूप से खनन कर मिट्टी उठाने के मामले में पुलिस ने चार माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित खेत मालिक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद के शाहपुर बम्हेटा ग्राम निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि मेहंदीपुर गांव में उसकी कृषि जमीन है। आरोप है कि मेहंदीपुर गांव निवासी खनन माफिया कामिल खां, अब्बास खां, अख्तर खां ने प्रदीप भाटी नामक व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी जमीन से जेसीबी के जरिए मिट्टी खनन कर ले गए। जमीन के सह हिस्सेदार बॉबी ने जब प्रदीप भाटी के पास फोन किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
बॉबी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही माफिया फरार हो गए। पीड़ित के वहां से जाने के बाद आरोपियों ने फिर से खनन शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक खनन माफिया उसकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




