Hindi NewsNcr NewsNoida NewsIllegal Meat Trade Controversy in Greater Noida Lawyer Threatened
अवैध मांस के व्यापार के विरोध पर अधिवक्ता और परिवार को धमकाने का आरोप

अवैध मांस के व्यापार के विरोध पर अधिवक्ता और परिवार को धमकाने का आरोप

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार को अवैध मांस व्यापार के चलते धमकाया गया। अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव में बिना अनुमति मांस का कारोबार हो रहा है, जिससे ग्रामीण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dec 17, 2025 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के तुगलपुर गांव में कथित अवैध मांस के व्यापार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार को धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिवक्ता ने बताया कि गांव में सब्जी मंडी के समीप नरेन्द्र उर्फ चुप्पे उर्फ नवीत चेची और उसके सहयोगियों द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मांस का व्यापार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। दुर्गंध और गंदगी के कारण गांव के कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने 30 जुलाई 2025 को पुलिस और अन्य उच्च अधिकारियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद से अवैध मांस व्यापार से जुड़े लोग उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखने लगे। बिना किसी ठोस साक्ष्य के उनके खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। लगातार झूठी शिकायतें कर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। 3 दिसंबर 2025 को आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल किए गए। इन वीडियो के जरिए पीड़ित और उनके परिवार को बदनाम करने के साथ-साथ भय का माहौल बनाने और अवैध उगाही का दबाव डाला गया। अब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।