
भनौता गांव में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला
- ग्रेनो प्राधिकरण ने 20 करोड़ की 10,000 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई ग्रेटर
ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित भनौता गांव में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त कराई गई। भनौता के खसरा संख्या 135 की करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए होने का आकलन है। ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग की वर्क सर्कल दो की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। कालोनाइजर बाउंड्री कर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी।
आम लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में गाढ़ी कमाई न फंसाएं। भनौता के खसरा संख्या 135 की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। वर्क सर्किल दो की टीम ने सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




