सेक्टर और सोसाइटी में होलिका दहन
ग्रेटर नोएडा में शनिवार को कई सेक्टरों और सोसाइटी में होलिका दहन हुआ। इको विलेज वन और गौर सिटी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहाँ सभी ने होली के गानों पर नृत्य किया। बाजारों में रंग, पिचकारी और कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगी रही, जहाँ बच्चों ने पिचकारियों की मांग की।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के कई सेक्टर और सोसाइटी में शनिवार को होलिका दहन किया गया। इको विलेज वन और गौर सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी लोग होली के गानों पर नृत्य किया। ग्रेटर नोएडा के अल्फा, गामा, बीटा, डेल्टा, ईटा, पी-3, पी-4, चाई फाई, जीटा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी, गौर सौंदर्यम सुपरटेक इको विलेज सहित अन्य सोसाइटी में रात्रि में होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने गेंहू, जौ, चना होली दहन की अग्नि में डालकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी सोमवार को बाजारों में रंग, पिचकारी, कपड़ों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही।
जगतफार्म, रामपुर, बिलासपुर, दादरी, जेवर, रबूपुरा, श्यामनगर मंडी, तुगलपुर आदि दुकानों पर होली रंग, पिचकारी, गुलाल की मांग अधिक है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकान को सजा रखा है। योगी और मोदी के पिचकारी बाजारों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिनकी मांग बच्चे सबसे ज्यादा अधिक कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



