नोएडा। ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की ग्रीन आर्क सोसाइटी में रहने वालीं अनामिका सारस्वत गरीब लड़कियों को स्कूल में दाखिला कराकर उनको शिक्षित बनाने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही, वह शहर में बढ़ते प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए जगह-जगह पौधे भी लगाती हैं।
एमबीए कर चुकीं अनामिका सारस्वत ने बताया कि वह पिछले चार साल से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों के तनाव को कम करने के लिए ऑनलाइन डांस कक्षाएं चलाईं। इसमें लोगों को डांस के माध्यम से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन डांस कक्षा के माध्यम से सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में नए व पुराने कपड़े कपड़े बांट रही हैं। लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था शुरू की। इसमें रोजाना तीन सौ से चार सौ लोगों के लिए भोजन खिलाया गया। उन्होंने बताया कि शहर में प्रदूषण की स्थित देखते हुए जगह-जगह पौधे भी लगाती हैं।
नाम : अनामिका सारस्वत
पता: ग्रीन आर्क, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंसन
पेशा : समाजसेवा
शुरुआत : घर से