स्कॉर्पियो की टक्कर से भाई-बहन घायल
दनकौर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार में टक्कर मार दी, जिससे भाई-बहन घायल हो गए। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया, जो शराब के नशे में था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दनकौर। गौर यमुना सिटी के समीप मंगलवार की सुबह विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भाई-बहन घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। रबूपुरा निवासी नदीम कार में सवार होकर अपनी बहन हिना के साथ ग्रेटर नोएडा से लौट रहे थे। उनकी कार गौर यमुना सिटी के नजदीक पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो टक्कर मारने के बाद रोड के किनारे बने नाले को पार कर सर्विस रोड पर पहुंच गई।
घटना में नदीम की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए। इस कारण उसमें सवार भाई-बहन को गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी चालक शराब के नशे में था। उसकी गाड़ी से एक पेटी बीयर बरामद हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



