घर लौट रहे परीक्षार्थी पर जानलेवा हमला

Mar 11, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

रबूपुरा में एक छात्र के साथ परीक्षा के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। चार लोगों ने छात्र को घेरकर गाली दी और बाद में लाठी-डंडों से हमला किया। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर लौट रहे परीक्षार्थी पर जानलेवा हमला

रबूपुरा, संवाददाता। हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने छात्र को घेरकर पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में छात्र के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फलेदा बांगर गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा श्याम मंगलवार को आकलपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था।

जब वह गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सनी उर्फ छोटू और उसके तीन अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने छात्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में श्याम के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। उसका इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सनी उर्फ छोटू समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।