सोसाइटी में 29 फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ

Apr 09, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा की पंचशील हायनिश सोसाइटी के टावर-12 के 29 फ्लैट मालिकों के लिए हाईकोर्ट का फैसला राहत लेकर आया है। कोर्ट ने प्राधिकरण को 90 दिनों में रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। लंबे समय से रजिस्ट्री में देरी के बाद, फ्लैट मालिकों ने मिलकर कानूनी कदम उठाया था।

सोसाइटी में 29 फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी के टावर-12 के निवासियों में हाईकोर्ट के फैसले से खुशी है। कोर्ट ने प्राधिकरण को टावर-12 के 29 फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी। सोसाइटी निवासी सौरभ ठुकराल ने बताया कि 12 टावरों में से दो टावर 11 और 12 की रजिस्ट्री पिछले कई वर्षों से लंबित है। टावर-12 में 150 से अधिक फ्लैट में लोग रहते हैं। न्यायालय का जो फैसला आया है वह केवल उन 29 फ्लैट मालिकों से संबंधित है, जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी।

फ्लैट मालिकों द्वारा स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करने और वर्षों पहले पजेशन लेने के बावजूद तकनीकी कारणों से सब-लीज प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। टावर 12 के कई निवासियों ने अपने स्तर पर प्रयास किए। अंतत 29 फ्लैट मालिक एकजुट हुए और उन्होंने कानूनी मार्ग अपनाने का निर्णय लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।