अपर मुख्य सचिव ने जिम्स आर चाइल्ड पीजीआई की सुविधाओं को परखा

अपर मुख्य सचिव ने जिम्स आर चाइल्ड पीजीआई की सुविधाओं को परखा

संक्षेप:

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई और ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिम्स में...

Oct 22, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा, ग्रेटर नोएडा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष ने बुधवार को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई और ग्रेटर नोएडा के जिम्स में सुविधाओं को परखा। दोनों चिकित्सकीय संस्थानों में समीक्षा बैठक कर कार्यों की जानकारी ली। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान चाइल्ड (पीजीआई) में अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने आपातकालीन विभाग में जाकर भर्ती मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में बातचीत की। इसके अलावा ब्लड बैंक, एनआईसीयू, बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर मरीजों से बातचीत की। साथ ही इन विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद समीक्षा बैठक की। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव अपर्णा यू भी मौजूद रहीं। बैठक में चाइल्ड पीजीआई के निदेशक उॉ. अरुण कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल कुमार जैन, डॉ. आकाश राज, डीसीएमओ डॉ. चन्दन सोनी आदि मौजूद रहे। वहीं अपर मुख्य सचिव ने जिम्स में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके गुप्ता ने उन्हें संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। अपर मुख्य सचिव ने संस्थान में कैथ लैब और ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के निर्देश दिए। नर्सिंग कॉलेज की सीट क्षमता बढ़ाने और सरकारी अस्पतालों में डीएनबी कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया, ताकि विशेष चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट स्थित होने के कारण, जिम्स को मेडिकल टूरिज्म और हेल्थकेयर इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनने पर जोर दिया।