अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं को हल किया

Feb 09, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के सेक्टर छह में एनईए भवन में जीएसटी विभाग के सहयोग से जागरुकता सेमीनार आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। एनईए अध्यक्ष ने ईमानदारी से कार्य करने वाले उद्यमियों के महत्व पर जोर दिया और गलत कार्य करने वालों के लिए कोई समर्थन न देने की बात कही।

अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं को हल किया

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर छह स्थित एनईए भवन में सोमवार को जीएसटी विभाग के सहयोग से एक जागरुकता और संवाद सेमीनार का आयोजित किया गया। इसमें जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर संदीप भागिया, संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय और उपायुक्त शिव सहाय मौजूद रहे। इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि जीएसटी विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाला उद्यमी हमेशा प्रगति करता है।

किसी भी प्रकार के गलत कार्य करने वाले उद्यमी के लिए न तो समर्थन किया जाएगा और न ही किसी प्रकार की सिफारिश की जाएगी। इस मौके पर एनईए के महासचिव वीके सेठ, सचिव एवं चेयरमैन जीएसटी कमेटी एनईए आलोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।