डंपर ने कैंटर का टायर बदल रहे दो लोगों को कुचला, मौत
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हादसे में कैंटर चालक और सवारी की

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हादसे में कैंटर चालक और सवारी की मौत हो गई। घटना के समय दोनों कैंटर का टायर बदल रहे थे। इसी बीच बेकाबू डंपर ने उनको कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सेक्टर ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के चालक अलीगढ़ से कैंटर में खीरा लेकर नोएडा सब्जी मंडी आ रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे अचानक कैंटर के एक टायर में पंचर हो गया। चालक ने कैंटर को साइड में रोका और टायर बदलने लगे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टायर बदल रहे कैंटर चालक अशोक और एक सवारी शिवम को कुचल दिया हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अशोक और शिवम दोनों टप्पल अलीगढ़ के रहने वाले थे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवा दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


