Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGrievance Against Builder Management Buyers File Complaint for Rent Non-Payment in Omex Mall
ओमेक्स मॉल के 127 खरीदार एनसीएलटी पहुंचे

ओमेक्स मॉल के 127 खरीदार एनसीएलटी पहुंचे

संक्षेप:

बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ वाद दायर किया दुकान लीज पर लेकर किराया न देने

Feb 11, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ वाद दायर किया दुकान लीज पर लेकर किराया न देने का आरोप ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 स्थित ओमेक्स मॉल के 127 खरीदारों ने बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने वाद दायर कर आरोप लगाया कि प्रबंधन ने आवंटियों से दुकानें लीज पर लेने के बाद किराया देना बंद कर दिया। खरीदार शाहबाज खान ने बताया कि सात साल पहले ओमेक्स मॉल में 40 लाख रुपये देकर कई आंवटियों ने दुकानें खरीदी। प्रबंधन ने किसी ब्रांड के न आने तक खुद ही दुकानों को लीज पर ले लिया। इसके एवज में हर महीने किराया दिया जाने लगा।

पिछले एक साल से प्रबंधन ने रुपये देने बंद कर दिए। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। खरीदार राकेश ने कहा कि अब आवंटियों को रकम फंसने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में एनसीएलटी में बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ वाद दायर किया गया। रजिस्ट्री भी नहीं कराई खरीदार शाहबाज खान और अंकुर ने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन ने दुकानों की रजिस्ट्री भी नहीं कराई है। लेआउट में भी बदलाव कर दिया गया। मौके पर कोई भी दुकान का निर्माण अब तक नहीं हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;