यूपी रेरा ने फ्लैट खरीददारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीददारों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीदारों को उनके अधिकारों, सावधानियों और शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य खरीददारों को रेरा पोर्टल पर जानकारी का सत्यापन करने के लिए प्रेरित करना था।

यूपी रेरा ने फ्लैट खरीददारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। फ्लैट खरीददारों को उनके अधिकारों, हितों और अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम और जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूपी रेरा ने इस बात पर जोर दिया गया कि निवेश करने से पहले रेरा पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन जरूर कर लें। कार्यक्रम की अध्यक्षत यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। यूपी रेरा के प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से खरीददारों को रेरा अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों, परियोजना में निवेश से पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों, आवश्यक दस्तावेजों, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा रेरा से संपर्क करने की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।