मकान खाली न करने पर मारने की धमकी
ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव में एक महिला ने युवक पर जबरन मकान से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सैनी गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने एक युवक पर जबरन मकान से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला पूजा की शिकायत पर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि वह किराये के मकान में रहती है। एक आरोपी जबरन उसे घर से निकाल रहा है।
उसने उसका सामान बाहर फेंक दिया। आरोप है कि आरोपी मकान खाली न करने पर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


