Noida News: सड़क की ख़राब हालत से परेशान लोग, जलभराव ने बढ़ाई समस्या
Noida News: रुपल राठी ... पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने का खतरा बढ़ गया। गड्ढों में वाहन फंसने और टकराने से गा

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जलपुरा से अरिहंत अंबर सोसाइटी की ओर जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने का खतरा बढ़ गया। गड्ढों में वाहन फंसने और टकराने से गाड़ियों को नुकसान भी पहुंच रहा है। ग्रेनो वेस्ट के निवासी दिनेश ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों के लिए सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। पानी के नीचे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और कारों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इस सड़क पर एक स्कूल भी स्थित है। सोमवार सुबह बारिश और जलभराव के बीच अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर गड्ढे और पानी भरा होने के कारण वाहनों को सावधानी से निकालना पड़ा। अभिभावकों को चिंता है कि सड़क की खराब हालत के कारण बच्चों के साथ कोई हादसा न हो जाए। लोगों का आरोप है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क की मरम्मत कराना बेहद जरूरी है।
बारिश और जलभराव से बढ़ी परेशानी
शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की मांग
लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए लगातार प्राधिकरण से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। हर बार बारिश होने पर जलभराव के कारण परेशानी बढ़ जाती है। लोगों ने मांग की है कि सड़क के गड्ढों को जल्द बनवाया जाए और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी जमा न हो।


