Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Voter List Update 4 47 Lakh Names to be Removed Under Special Intensive Review
जिले में 4.47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटेंगे

जिले में 4.47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटेंगे

संक्षेप:

- जिला प्रशासन ने जिलेभर के सभी 794 बूथों की मतदाता सूची के ड्राफ्ट का

Jan 06, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की मतदाता सूची से करीब 4.47 लाख लोगों के नाम काटे जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया। साथ ही, मतदाता सूची का सभी 794 बूथों पर प्रकाशन भी किया, जहां पर लोग मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे। वहीं, नाम शामिल न होने पर छह फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। जिले में चार नवंबर से एसआईआर जारी था। करीब 1868 बीएलओ ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए। लोकसभा चुनाव के तहत जिले में कुल 18,65,673 मतदाता पर सर्वे किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने दावा किया कि बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना पत्र बांटे, लेकिन कुल 1418202 फॉर्म का डिजिटाइजेशन यानी जमा हुए। कुल 1241974 मतदाता की मैंपिग हो चुकी, यानी कि यह मतदाता अपना और परिवार का 2003 का विवरण पेश कर चुके हैं, जबकि 176228 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने अपना और परिवार का 2003 का विवरण पेश नहीं किया। कुल 23.98 प्रतिशत यानी 4,47,471 मतदाताओं को (अनुपस्थित, स्थानारिंत व मृत) श्रेणी में रखा गया है। इन सभी को मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। हालांकि, जिन्होंने अपना 2003 का विवरण नहीं दिया है, ऐसे मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत जारी होंगे। --- जेवर में सबसे ज्यादा फॉर्म जमा हुए जेवर विधानसभा में कुल 367763 मतदाताओं में सबसे अधिक 293499 मतदाताओं ने फॉर्म जमा किए, जबकि 19866 ने अपना विवरण पेश नहीं किया। वहीं, सबसे ज्यादा मतदाता वाली विधानसभा नोएडा इस मामले में सबसे पीछे रही। नोएडा विधानसभा में कुल मतदाता 771082 हैं। इनमें से 562032 मतदाताओं ने फॉर्म जमा किए, जबकि 57504 ने अपना विवरण नहीं दिया। वहीं, दादरी विधानसभा में कुल 726828 मतदाताओं में से 562671 ने फॉर्म जमा कर दिए, जबकि 98858 ने अपना विवरण पेश नहीं किया। --- नोएडा में सबसे ज्यादा मतदाता बाहर होंगे नोएडा विधानसभा में करीब 209050 मतदाता (अनुपस्थित, स्थानारिंत व मृत) श्रेणी में शामिल हैं। वहीं, दादरी में 164157 और जेवर में 74264 मतदाताओं के नाम कटेंगे। इनमें 37 हजार की मौत हो चुकी है। 1.46 लाख के करीब मतदाताओं का कुछ पता नहीं चला सका। वहीं, 2.20 लाख ने अपना पता बदल लिया है, वे जिले से बाहर रहने लगे हैं। इसके अलावा कुछ मतदाता को अन्य श्रेणी में रखा गया है। --- इस प्रकार हो रहा एसआईआर कार्य- दिनांक शुभारंभ 4 नवंबर गणना अवधि- 26 दिसंबर मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी- 6 जनवरी दावों एवं आपत्तियां- 6 फरवरी तक नोटिस चरण (जारी, सुनवाई व सत्यापन)- 27 फरवरी मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच- 3 मार्च अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन - 6 मार्च ---कोट: एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट के अनुसार जिले के सभी 794 बूथों और राजनैतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है। मतदाता सूची में नाम न होने पर लोग आवेदन कर सकते हैं। -अतुल कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व