Noida News: खुले सीवर और नालियों की समस्या से लोग परेशान

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर और हल्दौना गांवों के निवासियों ने खुले सीवर और गलियों में जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर समाधान की मांग की। प्राधिकरण ने बताया कि गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

Noida News: खुले सीवर और नालियों की समस्या से लोग परेशान

Noida News: ग्रेटर नेएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के गांवों में सीवर और नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए हल्दौना और तुगलपुर गांव के लोगों ने सीईओ को पत्र लिखा है। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में पंचायत चुनाव की व्यवस्था समाप्त होने से गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क, साफ-सफाई सहित संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी प्राधिकरण के ऊपर आ गई है। ग्रामीण विकास के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर गांवों में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है।

तुगलपुर- हल्दौना गांव के लोगों कहना है कि खुले सीवर और सड़कों पर जमा गंदा पानी परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का भी कारण बन सकता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। राजवीर सिंह का कहना है कि स्मार्ट सिटी का सपना तभी पूरा होगा, जब शहर के साथ-साथ गांवों में भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधिकारी मौके पर आकर निरीक्षण करें।इस मामले में प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह का कहना है कि गांवों में सभी जरूरी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के सभी गांवों में सड़क, नाली, बिजली के काम कराए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: खुले सीवर और नालियों की समस्या से लोग परेशान