Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida to Establish Chief Minister Model Composite School in Amar Pur Village
ग्रेनो में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन की तलाश शुरू

ग्रेनो में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन की तलाश शुरू

संक्षेप:

अच्छी खबर- प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने अमरपुर गांव में विद्यालय के लिए

Feb 05, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोलने के लिए प्राधिकरण ने जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। यह विद्यालय क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास बनाया जा सकता है। बुधवार को प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर जमीन का निरीक्षण किया। प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में स्थित अमरपुर गांव के पास काफी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन सत्यापन कराने और आगामी बोर्ड बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी के बाद विद्यालय के नाम जमीन आवंटित की जाएगी। उपलब्धता के आधार पर 5 से 6 एकड़ जमीन विद्यालय के लिए दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार जिले की लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोल रही है। योजना के तहत एक विद्यालय ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी खोला जाएगा। शासन से इसके लिए प्राधिकरण से जमीन की मांग की है। इस पर प्राधिकरण ने जमीन देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने अमरपुर गांव के पास जमीन देखी है,लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस विद्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी,जो निजी स्कूलों को टक्कर देंगे। प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक एकीकृत शिक्षा प्रदान की जाएगी। योजना के मुताबिक 30 करोड़ रुपये प्रति स्कूल की लागत से भवन का निर्माण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए एक रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन आवंटित की जाएगी। वहीं यमुना सिटी के सेक्टर-34 में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने छह एकड़ जमीन देने का फैसला लिया है। यह जमीन एक रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से दी जाएगी। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास, लैब, खेल मैदान आदि होंगी। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास जमीन देखी गई है। तहसील से इसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से अनुमति के बाद जमीन आवंटित की जाएगी। श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा।