नियमों की अनदेखी करने पर स्विमिंग पूल बंद कराए जाएंगे
ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । जिला खेल विभाग सभी स्विमिंग पूल की जांच करेगा। संचालन में

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिला खेल विभाग सभी स्विमिंग पूल की जांच करेगा। संचालन में नियमों की अनदेखी मिलने पर तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। स्विमिंग पूल संचालन के दौरान मानकों की अनदेखी करने वालों पर जिलाधिकारी की निगरानी में बनी कमेटी नजर रख रही है। खेल विभाग ने स्विमिंग पूल संचालित और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए 72 लोगों ने आवेदन किया है। हालांकि एक से डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी संचालक फार्म जमा करने भी नहीं आए। विभाग को अंदेशा है कि यहां पर नियमों की अनदेखी हो रही है। ऐसे में सभी को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में स्विमिंग पूल की एनओसी के लिए 403 फार्म लिए गए हैं। इनके सापेक्ष अब तक 300 से अधिक स्विमिंग पूल की एनओसी जांच के बाद जारी की गई है। इस बार स्विमिंग पूल से जुड़े फार्म क्रमवार नंबर के आधार पर दिए हैं। ऐसे में 72 फार्म अब तक नहीं आए है। आशंका है कि ऐसे लोगों के द्वारा स्विमिंग पूल का संचालन नियमों की अनदेखी कर हो रहा है। ऐसे में टीम गठित कर जांच की जाएगी। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर स्विमिंग पूल को तत्काल संचालन बंद करने के आदेश दिए जाएंगे।---------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


