Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida RWA Elections Sangeeta Sharma Wins President Post
संगीता बीटा-वन की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनीं

संगीता बीटा-वन की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनीं

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-वन में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। संगीता शर्मा ने 291 मतों के साथ अध्यक्ष पद जीता, जबकि मोहित नागर को 68 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विपिन भाटी ने 263...

Aug 31, 2025 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर बीटा-वन में रविवार को आरडब्ल्यूए का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर संगीता शर्मा ने बाजी मारी। संगीता शर्मा को जहां 291 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्धंदी मोहित नागर को मात्र 68 मत मिले। चुनाव कार्यकारिणी के अध्यक्ष शीतला प्रसाद ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर विपिन भाटी को विजयी घोषित किया गया। विपिन भाटी को 263 तथा राधेश्याम अकेला को 86 मत प्राप्त हुए। बता दें कि महासचिव पद पर हरेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह व सचिव पद पर ओम प्रकाश शर्मा व 10 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध रूप से निर्वाचित किए जा चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर देवीशरण शर्मा एडवोकेट, विनोद कसाना, रामकला,राकेश बैसोया आदि मौजूद रहे।