दाखिले पारदर्शिता से कराने के निर्देश
ग्रेटर नोएडा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के

ग्रेटर नोएडा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में आरटीई के अंतर्गत दुर्बल वर्ग के बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए डीएम मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा की। डीएम ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेही के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम मेधा रूपम ने कहा कि लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एनआरएलएम स्वयंसेवी संस्था, प्रधान, आरडब्ल्यूए व पंचायती राज की कूड़ा उठान गाड़ियों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से डोर-टू-डोर एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। विद्यालय स्तर पर अनियमितता, भेदभाव या अतिरिक्त शुल्क की मांग पर कार्रवाई करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



