रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो के खिलाड़ियों ने 51 पदक जीते
ग्रेटर नोएडा में आयोजित दो दिवसीय ग्रेनो चैंपियंस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो स्केटिंग अकादमी के 24 खिलाड़ियों ने 51 पदक जीते, जिसमें 28 स्वर्ण, 14 रजत और 9 कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बीएम स्केटिंग अकादमी ने खिताब जीता।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय ग्रेनो चैंपियंस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो स्केटिंग अकादमी के 24 खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत कुल 51 पदक जीते। 11 और 12 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और बरेली से 250 से अधिक खिलाडियों ने हिस्सा लिया। कोच अनुज रावल ने बताया कि शनिवार और रविवार को तीसरी ग्रेनो चैंपियंयस ट्रॅाफी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रेनो स्केटिंग अकादमी के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 खिलाड़ियों ने रोड और रिंक रेस में 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर जिला और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि तीसरी ग्रेनो चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिल्ली की बीएम स्केटिंग अकादमी के नाम हुआ। बता दें कि ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 191 अंक थे और बीएम स्केटिंग अकादमी दिल्ली के 154 अंक थे। ग्रेनो स्केटिंग एसोसिएशन ने टूर्नामेंट आयोजित करने के कारण ग्रेनो चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम नहीं किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कार्तिकेय, अराधिया, दिव्यांशु,कृष्णा, अरनव, आराधना, तेज रावल, आदर्श,मृथिका, गौरी सिंह,सान्वी शुक्ला, श्रेयांश एम सेल्वाम, प्रनीत गुप्ता, कृपा खुराना, दित्या शर्मा, अविराज, श्रृष्टि, प्रियांश आदि शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


