पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने किया हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। मंगलवार रात हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। निवासी गर्मी में पानी की कमी की शिकायत कर रहे हैं, और स्थिति गंभीर हो गई है। बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण की लापरवाही से हजारों निवासी प्रभावित हैं।

पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने किया हंगामा

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों ने मंगलवार देर रात हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच भी बहस हुई। लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही, जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में रहने वाले समीर और रानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि परिसर के ब्लॉक ई, बी, ए और विला एरिया में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जहां पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है।

बीते दो दिनों से स्थिति और गंभीर हो गई है और बार-बार घरों में जलापूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन पानी नहीं आने से नाराज लोग देर रात बिल्डर प्रबंधन कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और हंगामा किया। लोगों का कहना है कि पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं, जिससे बाल्टियों में पानी भरकर घर तक ले जाना पड़ रहा है। टैंकर से मिलने वाला पानी भी पर्याप्त नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई घरों में पीने और खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं है। समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से पानी की सप्लाई कम आने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहे है, जबकि प्राधिकरण से शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण की लापरवाही के कारण हजारों निवासी परेशान हैं। वही, सोसाइटी के सीईओ अंकुर नगर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।