देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा
नोएडा, राजेश शर्मा। ग्रेटर नोएडा गुरुवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा गुरुवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। दो हफ्ते से लगातार शहर की हवा खराब और बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। नोएडा का एक्यूआई 212 रहा। यहां का एक्यूआई चार दिनों से लगातार खराब श्रेणी में है।
प्रदूषण के कारण
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 15 मई से लगातार खराब और बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें पांच दिन हवा बेहद खराब श्रेणी में रही है। पीएम 10 के साथ ही पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर का कोई और शहर टॉप फाइव वायु प्रदूषित शहर में नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते इसके कारणों के बारे में जानकारी जुटानी चाही थी, लेकिन कोई स्पष्ट कारण नहीं मिले। जिले का सबसे वायु प्रदूषित स्थान नॉलेज पार्क थ्री रहा। यहां की हवा गंभीर श्रेणी में रही। एक्यूआई 405 दर्ज की गई। इस स्थान पर पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 713 दर्ज किया गया। पीएम 10 का अधिकतम स्तर 835 रहा। शुक्रवार को बारिश का अनुमान है। बारिश होने की स्थिति में वायु प्रदूषण कम होने की उम्मीद है।
देश के पांच सबसे वायु प्रदूषित शहर
शहर, एक्यूआई,
ग्रेटर नोएडा : 329,
हिसार : 300,
कैथल : 278,
पानीपत : 277,
भिवानी : 257,
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


