Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Provides Housing for NDRF to Enhance Disaster Response
 एनडीआरएफ के जवानों को ग्रेनो में आवास की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी

एनडीआरएफ के जवानों को ग्रेनो में आवास की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी

संक्षेप:

नोएडा में इंजीनियर की मौत की घटना से सबक प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के

Feb 02, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले में आपदा की स्थिति पैदा होने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान समय रहते घटनास्थल पर पहुंच सकें, इसके लिए ग्रेटर नोएडा में आवास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी गई है। एनडीआरएफ की टीम अभी गाजियाबाद में रहती है। विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर प्राधिकरण ने आवास के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर संसाधन भी मुहैया कराए जा सकते हैं। नोएडा में बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की घटना से जिले में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

हाईटेक जिला होने के बाद भी इंजीनियर को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से सबक सीखते हुए हर स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है,ताकि भविष्य में हर परिस्थिति से निपटा जा सके। ग्रेटर नोएडा ने भी कोशिश शुरू कर दी है। दमकल विभाग को अत्याधुनिक उपकरण मुहैया कराने के लिए निविदा जारी करने के साथ ही एनडीआरएफ को जवानों को शहर में रहने के लिए आवास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक एनडीआरपी की टीम को नोएडा के एनएसईजेड में आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है,लेकिन आवास की स्थिति अच्छी न होने की वजह से ज्यादातर जवान गाजियाबाद में रहते हैं। ऐसे में नोएडा व ग्रेटर नोएडा में आपदा की स्थिति पैदा होने पर जवानों के पहुंचने में समय लग जाता है। इसको देखते हुए ग्रेटर नोएडा में आवास उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण खुद आगे आया है। इस संबंध में अधिकारियों के बीच बातचीत हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक सेक्टर ओमिक्रोन-1 ए में प्राधिकरण द्वारा निर्मित बहुमंजिला सोसाइटी में फ्लैट दिए जाएंगे। एनडीआरएफ को 16 फ्लैटों की आवश्यकता है। बता दें कि इसी सोसाइटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एनडीआरएफ के जवानों को ग्रेटर नोएडा में रहने के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर प्रस्ताव मांगा गया है। जवानों के यहां रहने से आपदा की स्थिति में समय रहते मौके पर पहुंच जाएंगे। आपदा से निपटने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;