
दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद हुईं। यह गिरोह मास्टर चाबी का उपयोग करके एक से दो मिनट में चोरी करता था और चोरी की गई वस्तुओं को अन्य जिलों में बेचता था।
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख थाने की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करतीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद हुईं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि बिसरख कोतवाली पुलिस की टीम रविवार की रात कच्ची सड़क पर जांच कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार कुछ युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की तो पता चला कि वे चोरी की बाइक पर सवार थे। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद हुईं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय उर्फ छोटा राजा निवासी चिपियाना गौतमबुद्ध नगर, विपिन उर्फ कलुआ निवासी बुलंदशहर और सुमित उर्फ नेपाली निवासी गिरधपुर गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मास्टर चाबी से करते थे चोरी पुलिस के मुताबिक यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। आरोपी मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर एक से दो मिनट में बाइक और स्कूटी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को एक जगह इकट्ठा करने के बाद उन्हें देहात और अन्य जिलों में कम दाम पर बेच देते थे। वे इस अवैध कमाई से मौज-मस्ती करते थे। पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं एडिशनल डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। यह पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




