Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Police File Fraud Case Against Uncle and Nephew for 43 5 Lakh Scam
भूखंड बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी, चाचा भतीजे पर केस

भूखंड बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी, चाचा भतीजे पर केस

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली की पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे भूखंड बेचने का झांसा देकर 43 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने बैनामा कराने की मांग की, तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Nov 17, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली की पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर चाचा-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने आरोपियों पर भूखंड बेचने का झांसा देकर 43 लाख 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बिसरख गांव में रहने वाले संदीप ने न्यायालय को बताया कि कुछ दिनों पहले उनके जानकार चाचा-भतीजे मनोज और पुष्पेंद्र उनके घर आए। दोनों ने बताया कि उनका एक भूखंड है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। पीड़ित को आरोपियों ने झांसा दिया कि वह उन्हें थोड़ी-थोड़ी रकम करके देते रहना हम भूखंड का बैनामा उसके नाम कर देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने रकम देनी शुरू की। करीब 43 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित ने भूखंड का बैनामा करने के लिए कहा तो वे इधर-उधर की बात करने लगे। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगा तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।