Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Police Arrests Jewelry Scam Accused Selling Fake Gold
ग्राहकों से जालसाजी करने वाले ज्वेलर का साथी गिरफ्तार

ग्राहकों से जालसाजी करने वाले ज्वेलर का साथी गिरफ्तार

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ग्राहकों को नकली सोना बेचने वाले ज्वेलर के साथी शिवाशीष को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। ज्वेलर विजय और नितिन पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपी 50 से अधिक ग्राहकों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Dec 19, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने ग्राहकों को नकली सोना बेचने और रुपये ठगने के मामले में ज्वेलर के साथी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। ज्वेलर और उसका एक साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपी 50 से अधिक ग्राहकों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। सेक्टर-142 थाना पुलिस के मुताबिक सुपरटेक इको सोसाइटी में रहने वाले पीड़ित ने 27 सितंबर 2025 को सोसाइटी की मार्केट में ज्वेलर की दुकान करने वाले विजय, उसके सहयोगी नितिन और शिवाशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। आरोप था कि उनकी पत्नी ने उन्हें सोने का मंगलसूत्र देकर दूसरा मंगलसूत्र बनवाने के लिए दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद आरोपी उनके सोने का मंगलसूत्र और रुपये लेकर भाग गए। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ज्वेलर और उसके दोनों साथी काफी ग्राहकों से ठगी कर चुके हैं। कई ग्राहकों को नकली सोने के गहने भी दिए। आरोपी गाजियाबाद में दुकान खोलकर इस तरह की घटना करके आए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई कर मुख्य आरोपी ज्वेलर विजय और उसके सहयोगी नितिन को गिरफ्तार किया। इस घटना में शिवाशीष फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी शिवाशीष को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी शिवाशीष दिल्ली का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी ने बताया मुख्य आरोपी ज्वेलर आरोपी के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर करता था। पुलिस इस गिरोह द्वारा की गई ठगी के बारे में जानकारी जुटा रही है।