Noida News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नोएडा
Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मंदिर के दान पात्र से रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार किया है। उसे कोंडली मार्केट से सेक्टर-155 नोएडा जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 5,220 रुपये, दो कटर और दो पेचकस बरामद किए। चोरी 10 अक्टूबर को सेक्टर-157 स्थित मंदिर में हुई थी।

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक मंदिर के दान पात्र से रुपये चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आसिफ को कोंडली मार्केट से सेक्टर-155 नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से जिला अररिया, बिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में ग्राम कोंडली बांगर ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 5,220 रुपये नगद, दो कटर और 02 पेचकस बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-157 स्थित मंदिर में 10 अक्तूबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।


