लखनावली में पुराने कचरे का ढेर तीन माह में खत्म होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड पर दो लाख टन पुराने कचरे को तीन माह में खत्म करने का दावा किया गया है। कचरे को हटाने के बाद जमीन को पार्क में बदला जाएगा। कचरा निस्तारण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों।

लखनावली में पुराने कचरे का ढेर तीन माह में खत्म होगा

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव के समीप स्थित अस्थायी डंपिंग ग्राउंड पर पुराने कचरे का ढेर अगले तीन माह में खत्म करने का दावा किया जा रहा है। मौके पर बचे दो लाख टन पुराने कचरे को निस्तारित करने के लिए कंपनी ने काम तेज कर दिया है। कचरा हटने के बाद इस जमीन को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। अधिकारी के मुताबिक भूमि ग्रीन एनर्जी एनवायरोकेयर द्वारा ताजा कचरे को निस्तारित करने के लिए लखनावली में ही 800 टीपीडी (टन प्रतिदिन)क्षमता का संयंत्र लगाया जा रहा है। यहां पर कचरे का निस्तारण तब तक किया जाएगा, जब तक अस्तौली में एनटीपीसी, रिलायंस और आकांक्षा सहित अन्य कंपनियों द्वारा स्थापित किए जा रहे संयंत्र पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू नहीं कर देंगे। इसमें तीन से चार साल तक का समय लग सकता है। अस्तौली में अत्याधुनिक कचरा निस्तारण केंद्र विकसित किया जा रहा है। यहां उस दिन का कचरा उसी दिन निस्तारित कर दिया जाएगा। दरअसल ग्रेटर नोएडा में स्थायी डंपिंग ग्राउंड न होने की वजह से घरों और फैक्टरियों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को लखनावली के समीप पड़ी खाली करीब 20 एकड़ जमीन पर पिछले कई वर्षों से डाला जा रहा था। देखते ही देखते यहां पर कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया। चार लाख मीट्रिक टन कचरा जमा हो गया था। आबादी के बीच होने की वजह से लखनावली, मलकपुर, मुबारकपुर आदि गांवों के अलावा सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी के शिविर में रहने वाले जवानों को भी परेशानी हो रही थी। कचरे के ढेर को हटाने के लिए एनजीटी ने भी सख्त दिशा निर्देश दिए थे। अस्थाई डंपिंग ग्राउंड पर वर्षों से जमा कचरे को हटाना प्राधिकरण के सामने बड़ी चुनौती थी। भविष्य में इस तरह की समस्या पैदा न हो इसके लिए कचरा निस्तारण संयंत्र लगाने पर जोर दिया जा रहा है। गीला और सूखा सहित शत- प्रतिशत कचरे को निस्तारित किए जाने की योजना बनाई गई है。

घास और पौधे लगाए जाने की योजना

वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि मौके पर अब दो लाख टन पुराना कचरा बचा है, जिसे तीन माह में निस्तारित कर दिया जाएगा। कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है,ताकि आसपास के लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। पुराने कचरे को निस्तारित करने के बाद उक्त जमीन पर घास और घने पौधे लगाकर हरा-भरा बनाने की योजना है।

लखनावली में अस्थायी डंपिंग ग्राउंड पर पड़े पुराने कचरे को समय से निस्तारित करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए हैं। इसकी नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। ताजा कचरा भी निस्तारित किया जा रहा है। अस्तौली में एनटीपीसी के संयंत्र को चालू करने की तैयारी चल रही है।

- श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा में कचरे का निस्तारण कब तक किया जाएगा?
कचरे का निस्तारण अगले तीन माह में किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।