Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Plans Separate Agency for Ganga Water Supply Improvement
गंगाजल आपूर्ति के लिए अलग एजेंसी का चयन किया जाएगा

गंगाजल आपूर्ति के लिए अलग एजेंसी का चयन किया जाएगा

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति को सुधारने के लिए अलग एजेंसी का चयन किया जाएगा। वर्तमान में 60-70 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। अगले छह महीनों में पर्याप्त गंगाजल की व्यवस्था करने की योजना है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।

Feb 03, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेनो ईस्ट व वेस्ट इलाके में 60-70 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही अगले छह में पर्याप्त गंगाजल आपूर्ति करने की तैयारी ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर में गंगाजल आपूर्ति के लिए अलग एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी भूजल और गंगाजल आपूर्ति का काम एक ही एजेंसी देखती है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट में 60-70 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। अगले छह माह में पर्याप्त गंगाजल की आपूर्ति करने की तैयारी है। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट इलाके के लिए एक-एक कंपनी रखी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निविदा जारी करने से पहले छह फरवरी को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही इच्छुक कंपनियों से सुझाव लिए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक अभी ग्रेटर नोएडा में पेयजल आपूर्ति में छह से अधिक कंपनियां लगी हुई हैं। इस व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी गई है,ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। शहर की आबादी बढ़ने से पेयजल आपूर्ति में सुधार की जरूरत महसूस की रही है। भूजल के साथ गंगाजल आपूर्ति के लिए दोनों इलाकों में अलग से एजेंसी रखी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे आपूर्ति में और सुधार होगा। गाजियाबाद के देहरा के पास गंग नहर से पल्ला गांव में बने शोधन संयंत्र तक गंगाजल आता है। गंगाजल आपूर्ति के लिए चयनित एजेंसी का काम देहरा से पल्ला गांव तक पानी लाने और वहां से मुख्य भूमिगत जलाशय तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। प्राधिकरण ने एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक एजेंसियां अपने सुझाव दे सकती हैं, ताकि उनको निविदा में शामिल किया जा सके। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए ग्र्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट इलाके के लिए एक- एक कंपनी चयनित की जाएगी। साथ ही गंगाजल के लिए अलग से एजेंसी रहेगी।