शादी समारोह के लिए भौतिक सत्यापन के बाद गैस मिलेगी
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
ग्रेटर नोएडा में शादी और अन्य आयोजनों के लिए सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भौतिक सत्यापन की आवश्यकता होगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। उपभोक्ताओं को अपनी अधिकृत एजेंसी से संपर्क करना होगा और सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए विक्रय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा।

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले में शादी समेत अन्य आयोजनों के लिए भौतिक सत्यापन के बाद सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि शादी, भंडारा आदि के लिए सिलेंडरों की मांग निरंतर मांग की जा रही है। ऐसे आयोजनों के लिए अतिरिक्त सिलेंडरों की जरूरत होने पर उपभोक्ता अपनी अधिकृत एजेंसी से समन्वय स्थापित करें। वहीं, सिलेंडर देने के लिए एजेंसी भौतिक सत्यापन करेगी और विक्रय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


