युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर की तैयारी करने का मौका मिलेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर की तैयारी का मौका मिलेगा। ईएसएससीआई और यूपीएलसी के बीच हुए समझौते से कुशल मानव संसाधन की कमी को दूर करने पर जोर दिया जाएगा। युवाओं को सेमीकंडक्टर डिजाइन और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर की तैयारी करने का मौका मिलेगा

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेटर नोएडा में युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर की तैयारी करने का मौका मिलेगा। इसके लिए इंडिया एक्सपो सेंटर में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) और उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है। दरअसल, इस साझेदारी पहल के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) सेक्टर में कुशल मानव संसाधन की कमी को दूर करने पर जोर दिया जाएगा। ईएसएससीआई युवाओं के लिए प्रशिक्षण, अपस्किलिंग और रिस्किलिंग कार्यक्रम विकसित करेगा, जिसमें सेमीकंडक्टर डिजाइन, फैब्रिकेशन और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, यूपीएलसी अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से इस पहल को स्कूलों, कॉलेजों, शोध संस्थानों और सरकारी विभागों तक पहुंचाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

इसके अलावा, दोनों संस्थाएं मिलकर प्रदेश में रिसर्च और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक स्तर के लिए तैयार करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।